Virat Kohli और Anushka Sharma की इतनी है कमाई, 3 गुना ज्यादा कमाते हैं भारतीय कप्तान

नई दिल्ली। Virat Kohli and Anushka Sharma income: टीम इंडिया के कप्तान Virat Kohli अपनी फिल्म एक्ट्रेस पत्नी Anushka Sharma से तीन गुना ज्यादा कमाते हैं। इसका खुलासा एक प्रतिष्ठित मैग्जीन ने किया है। बता दें कि Virat Kohli 2019 के सबसे अमीर सेलीब्रिटी रहे और फोर्ब्स की लिस्ट में नंबर एक स्थान हासिल किया। वहीं उनकी पत्नी Anushka Sharma इस सूची में 21वें स्थान पर रहीं।


गौरतलब है कि कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपने-अपने क्षेत्र में बेहद सफल हैं। विराट जहां दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज माने जाते हैं, वहीं अनुष्का शर्मा की गिनती बॉलीवुड की सफल एक्ट्रेस में होती हैं। दोनों ही विज्ञापन जगत के टॉप सेलीब्रिटी हैं।


प्रतिष्ठित मैग्जीन GQ इंडिया ने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की कमाई का खुलासा करते हुए बताया कि विराट कोहली ने साल 2019 में कुल 252.72 करोड़ रुपए कमाए हैं। इस कमाई के बाद उनकी कुल कमाई करीब 900 करोड़ रुपए की हो गई है। वहीं अनुष्का शर्मा ने 2019 में 28.67 करोड़ रुपए कमाए। इसके बाद अनुष्का की कुल कमाई 350 करोड़ रुपए हो गई है। इन आंकड़ों से पता चलता है कि विराट कोहली कमाई के मामले में पत्नी अनुष्का शर्मा से काफी आगे हैं। दोनों की कमाई का कुल आंकड़ा 1200 करोड़ रुपए है और विराट की कमाई अनुष्का से 3 गुना ज्यादा है।


विराट कोहली को यहां से होती है कमाई


विराट कोहली को सबसे ज्यादा कमाई विज्ञापन जगत से होती है। क्रिकेट मैदान से कमाई की बात की जाए तो विराट को अपनी आईपीएल फ्रेंचाईजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से 17 करोड़ रुपए मिलते हैं। इस वजह से वे आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ियों में शामिल हैं। इसके अलावा बीसीसीआई से सालाना कॉन्ट्रैक्ट के तहत उन्हें 7 करोड़ रुपए मिलते हैं। इसके अलावा मैन ऑफ मैच और मैन ऑफ द सीरीज की कमाई अलग है। विराट सबसे ज्यादा कमाई विज्ञापनों से करते हैं। उनके पास आज की तारीख में कई शीर्ष ब्रांड मौजूद हैं। इनमें मिंत्रा, उबर, ऑडी, एमआरएफ, मान्यवर, प्यूमा जैसे महंगे ब्रांड शामिल हैं। इनके अलावा कोहली के दो रेस्टॉरेंट भी हैं, जिनसे उनकी कमाई होती है।


अनुष्का शर्मा की कमाई


वहीं अनुष्का शर्मा की अधिकांश कमाई फिल्मों से होती हैं। अनुष्का हर फिल्म के लिए 12 से 15 करोड़ रुपए लेती हैं। इसके अलावा उनका अपना फिल्म प्रोडक्शन हाउस है, जिसके तहत वे फिल्मों का निर्माण भी करती हैं। अनुष्का अब तक कुल 19 फिल्मों में काम कर चुकीं हैं। इसके अलावा विज्ञानप के जरिए भी अनुष्का की कमाई होती है। उनके पास मान्यवर, मिंत्रा, नीविया, पेंटीन, स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक, एली18, गूगल पिक्स सहित कई अन्य बड़े ब्रांड हैं। लेकिन कमाई के मामले में वे विराट से काफी पीछे हैं।


2017 में हुई शादी


 


 


विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपने-अपने क्षेत्र की शीर्ष हस्तियां हैं। कुछ समय की रिलेशनशिप के बाद दोनों ने साल 2017 में शादी की। दोनों फिलहाल मुंबई के वर्ली में रहते हैं और उनके घर की कीमत 34 करोड़ रुपए से ज्यादा है। इसके अलावा दोनों की गुरुग्राम में 80 करोड़ रुपए की संपत्ति भी बताई जा रही है।